YouTube History Kaise Delete Kare 2025 – पूरी जानकारी हिंदी में

इस Digital युग में YouTube सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली वीडियो उपभोग करने वाला प्लेटफ़ॉर्म है। YouTube पर लगभग 2.53 बिलियन मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। YouTube में हम वीडियो देखते हैं, जिसमें शैक्षिक, सूचनात्मक, मज़ेदार, मनोरंजन, समाचार, शॉर्ट्स जैसे कई विकल्प हैं। लोग वीडियो देखते समय आनंद लेते हैं और दिलचस्प तरीकों से चीजें सीखते हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि YouTube history kaise delete kare 2025 में, तो यह लेख आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको YouTube history डिलीट करने का पूरा तरीका, इसके फायदे और इससे जुड़ी ज़रूरी जानकारी step-by-step बताएंगे।

YouTube History Kya Hai?

YouTube History वह रिकॉर्ड होता है जिसमें आपकी देखी गई Videos, Search History और Activity सेव होती है। जब आप YouTube का इस्तेमाल करते हैं तो आपके द्वारा देखे गए सभी वीडियो, आपके अकाउंट में History के रूप में सेव हो जाते हैं।

4 Type YouTube History 

  1. Watch History (देखी गई वीडियो का रिकॉर्ड)
  2. Search History (सर्च किए गए वीडियो का रिकॉर्ड)
  3. Comments History (कमेंट्स का रिकॉर्ड)
  4. Community Activity (किसी चैनल पर की गई एक्टिविटी)

YouTube History Delete Karne Ke Fayde

  1. YouTube search history को delete करने के कई फायदे होते हैं, जैसे कि हमारी privacy बनी रहती है।
  2. कोई भी third person हमारी search history को देख नहीं सकता।
  3. YouTube का algorithm हमारी search history के अनुसार हमें videos suggest करता है। जब हम YouTube search bar open करते हैं, तो पहले जो searches किए गए थे, वे अब show नहीं होते हैं।

YouTube History Kaise Delete Kare 2025 – Step-by-Step Guide

Mobile से YouTube History Delete करना

Step 1: YouTube App खोलें
अपने स्मार्टफोन में YouTube App ओपन करें।
Step 2: प्रोफाइल पर क्लिक करें
ऊपर दाएं कोने में अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
Step 3: Settings में जाएं
Menu से Settings (सेटिंग्स) ऑप्शन को चुनें।
Step 4: manage all history सेलेक्ट करें
Settings में manage all history (हिस्ट्री और प्राइवेसी) ऑप्शन पर टैप करें।
Step 5: Clear Watch History पर क्लिक करें
यहां आपको Clear Watch History (वॉच हिस्ट्री क्लियर करें) और Clear Search History (सर्च हिस्ट्री क्लियर करें) के विकल्प मिलेंगे।
Step 6: Confirmation करें
Clear करने के बाद Confirmation Box आएगा, Confirm करें। आपकी YouTube History डिलीट हो जाएगी।

 कंप्यूटर से YouTube History Delete करना

Step 1: YouTube Website ओपन करें

ब्राउज़र में YouTube.com खोलें और लॉगिन करें।

Step 2: History सेक्शन में जाएं

बाएं साइडबार में से History ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 3: Manage All History सेलेक्ट करें

यहां पर Manage All History पर क्लिक करें।

Step 4: Delete Option सेलेक्ट करें

Delete Today’s History – आज की हिस्ट्री हटाएं।

Delete Custom Range – किसी खास डेट की हिस्ट्री हटाएं।

Delete All Time – पूरी हिस्ट्री हटाएं।

Step 5: Confirmation करें

डिलीट पर क्लिक करने के बाद Confirm करें। आपकी YouTube History डिलीट हो जाएगी।

FAQs

Q1. क्या YouTube History डिलीट करने से Recommendations पर असर होगा?

हां, YouTube history डिलीट करने से आपको Personalized Recommendations कम मिलने लगेंगी।

Q2. क्या एक बार डिलीट करने के बाद हिस्ट्री वापस लाई जा सकती है?

नहीं, YouTube history डिलीट होने के बाद दोबारा रिकवर नहीं की जा सकती।

Q3. क्या YouTube Watch History और Search History अलग-अलग डिलीट करनी पड़ती है?

हां, Watch History और Search History अलग-अलग डिलीट करनी होती है।

Q4. क्या YouTube में Auto Delete Safe होता है?

हां, Auto Delete पूरी तरह से सुरक्षित होता है। यह आपकी Privacy को बेहतर बनाता है।

Read more-Mobile se PDF file kaise banai

निष्कर्ष 

अब आपको पूरी जानकारी मिल गई है कि YouTube history kaise delete kare 2025 में मोबाइल और कंप्यूटर दोनों से। YouTube History डिलीट करने से आपकी Privacy बेहतर होती है और आप अनचाहे Video Recommendations से भी बच सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हिस्ट्री समय-समय पर खुद डिलीट हो जाए, तो Auto Delete ऑप्शन जरूर चालू करें।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.